घाटशिला, मार्च 20 -- चाकुलिया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं पर बुधवार को विधान सभा में चिंता व्यक्त की और चाकुलिया में एक अतिरिक्त अग्नि शमन केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एक चाकुलिया, गुड़ाबांदा और बहरागोड़ा प्रखंड में गर्मी के मौसम में जंगलों में अगलगी की अनेक घटनाएं होती हैं। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र अग्नि शमन केंद्र बहरागोड़ा में है। इसकी दूरी अन्य प्रखंडों से लगभग 40 किलोमीटर है। इसके कारण आगजनी की घटना होने पर दमकल गाड़ी विलंब से पहुंचती है। समय पर आग नहीं बुझाई जाती। इससे जान माल की भारी क्षति होती है। खासकर गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की अनेक घटनाएं होती हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायक समीर कुमार मोहंती ने सरकार से आग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.