मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुरौल। नगर पंचायत के वार्ड 5 शंभूनाथपुर ढोली बाजार के अग्निपीड़ितों का विधायक अशोक कुमार चौधरी ने हाल जाना। उन्होंने अपने निजी कोष से धर्मशिला देवी, गया व भारती देवी को दस-दस हजार, मरनी देवी, चमेली देवी व कुसमा देवी को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की। वहीं, कैंसर पीड़ित सुरेंद्र कुमार राम की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के साथ आश्रित रंगीला कुमारी को 20 हजार रुपया का सहयोग किया। पार्षद आनंद कंद साह, सत्यदेव पासवान, विजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, शिवजी सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...