बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- विधायक ने अंगवस्त्र देकर महिलाओं को किया सम्मानित शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की चोरबर पंचायत के पांच गांवों में राजद विधायक विजय सम्राट के नेतृत्व में महिला सम्मान कार्यक्रम किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। गांव में पहुंचते ही विधायक विजय सम्राट का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन की सरकार बनते ही माई बहन मान योजना के तहत हर महिला को 25 सौ, वृद्धजनों को वृद्धापेंशन 15 सौ और दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। महिलाओं ने विधायक की इस पहल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.