पाकुड़, दिसम्बर 29 -- विधायक निसात आलम एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर कालिकापुर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं विधायक ने इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा का भी उद्घाटन किया। विधायक एवं उपायुक्त ने अपना बीपी जांच भी कराया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने कहा कि आरोग्य मंदिर के शुभारंभ से नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है क...