सहारनपुर, अगस्त 9 -- नगर विधायक राजीव गुम्बर ने शुक्रवार को महानगर में विधायक निधि से बनने वाली कई सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर डॉ अजय कुमार सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल हुआ है और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नगर विधायक ने आईटीसी के सामने शेरवाली गली व नेहरू नगर दुर्गापुरी में सड़कों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी, वहीं के.एल.जी. स्कूल के पीछे वाली गली का लोकार्पण भी किया। कहा कि आज भी कई नई सड़कों का शुभारंभ हुआ है, जिससे नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और प्रत्येक क्षेत्र तक विकास पहुंचेगा। सरकार द्वारा सड़क, सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.