साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- मंडरो। बोरिया विधानसभा के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने योजनाओ में पदाधिकारीयो के मनमानी का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया और कहा कि साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड के मोती झरना पंचायत के बांस कोला गांव में विस्थापीतो के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी संकल्प अधिसूचना के मुताबिक किसी भी योजना में शिलान्यास एवं उद्घाटन में जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति अनिवार्य है,जबकि संबंधित पदाधिकारीयों के द्वारा अधिसूचना का उल्लंघन कर बिना शिलान्यास के ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।ऐसे में जनप्रतिनिधि सरकार के उपलब्धि बताने में भी असमर्थ हो जाते हैं, विधायक धनंजय सोरेन ने सदन के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराते हुए संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.