झांसी, जनवरी 5 -- विधायक दीपनारायण को गांव लेकर पुलिस ने की पूछताछ, गांव वाालें ने किया हंगामा झांसी। लूट, रंगदारी और डकैती के मामले में सोमवार को कोतवाली मोंठ थाना पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को रिमांड पर लिया। दोपहर में उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया गया। उनके आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और ग्रामीणों पर अभद्रता का आरेाप लगाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस 10 बजे उन्हें रिमांड पर लेने पहुंचे गई। उस वक्त उनके वकील और परिवार के कुछ सदस्य भी थे। भारी सुरक्षा बल के साथ पूर्व विधायक को कोतवाली मोंठ थाने लाया गया। यहां से उन्हें उनके पैतृक गांव सहित अन्य जगह ले जाया गया। मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रिय, कोतवाली मोंठ थाना प्रभारी प्रभारी राजेश पाल सिंह, चिरगा...