अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- रानीखेत। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई और वर्तमान में भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। सरल स्वभाव और मिलनसार सतीश नैनवाल इस बार के त्रिस्तरीय चुनाव में ब्लॉक प्रमुख बने थे। वह पूर्व में बेतालघाट से बीडीसी सदस्य भी रहे थे। कुछ समय पूर्व उनकी तबियत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...