प्रयागराज, मार्च 18 -- भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग व उनके बेटे की जमानत अर्जी और उनकी फरार पत्नी की अग्रिम जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई टल गई है। मामले के अनुसार 9 सितबंर 2024 को विधायक के घर पर एक नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी। इस मामले में भदोही थाने के एएसआई ने सपा विधायक, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ नाबालिग किशोरी से मजदूरी कराने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। विधायक व उनके बेटे जईम जेल में हैं, जबकि उनकी पत्नी सीमा बेग अब तक फरार चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.