हरिद्वार, मार्च 10 -- राजलोक विकास सेवा समिति सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान से मिलकर कालोनी की विभिन्न समस्याएं बताई। समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं सचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विधायक चौहान से उनके आवासीय कार्यालय पर मुलाकात के दौरान सराय बायपास रोड की मरम्मत, कालोनी के समस्त पार्कों के सौंदर्यकरण, टंकी वाले पार्क में जल संस्थान की तरफ से ट्यूबवेल लगवाने की मांग की गयी। विधायक चौहान ने सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। बताया कि लगभग 12 लाख की धनराशि सराय बायपास रोड के मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग को दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.