पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विधानसभा की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक चुफाल ने आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से देने व जरूरतमदों को किसी भी प्रकार कि समस्या ना हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। शनिवार को डीडीहाट विधायक चुफाल ने कैम्प कार्यालय में विभिन्न विभागों के आधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने सड़क , विधुत , पेयजल , समाज कल्याण, स्वास्थ , शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारियों से विधानसभा में चल रहे विकास कायों की गति को तेज करने के आदेश दिए। विधायक चुफाल ने कहा कि आम जनता के हित में चल रही सरकार की योजनाओं का वह खुद मौके में जाकर निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कनालीछीना ब्लाक प्रमुख महिमन कन्याल,किसा...