काशीपुर, सितम्बर 20 -- काशीपुर, संवाददाता। जनता से सीधे जुड़ाव और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत अब वह समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम करेंगे, जहां वे खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। शनिवार को ग्राम चांदपुर से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम की पहली कड़ी में लोगों ने विधायक के सामने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी प्रमुख समस्याएं रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित होगी। विधायक ने कहा, जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी खत्म करने के लिए यह संवाद आगे भी निरंतर जारी रहेगा। हर गांव और वार्ड में जन मिलन शिविर लगाए जाएंगे ताकि समस्याओं का समाधान समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.