फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- हसवां। थरियावं पूर्वी बाईपास विधान सभा सदर विधायक खेल स्पर्धा में पहलें दिन कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिसमें कुश्ती में अंशु यादव ने प्रथम स्थान एवं अरशद अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती सीनियर वर्ग में कुलदीप प्रथम, शिवराज द्वितीय, वॉलीबॉल में थरियांव टीम विजेता एवं बेरार्व उप विजेता रही। वहीं कबड्डी जूनियर वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज दनियालपुर विजेता हुई एवं भानुमति छोटेलाल इंटर कॉलेज थरियांव उप विजेता रही। बालिकाओं ने भी उक्त प्रतियोगिता में अपने जज्बे का परिचय दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...