महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सिसवा विधान सभा क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विधायक ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है, इसलिये इनको फिट रखने के लिये सरकार सांसद खेल स्पर्धा के बाद अब विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवा स्वस्थ रहेंगे और अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिसवा राकेश पटेल ने कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया। स्पर्धा की शुरुआत मुख्य अथिति द्वारा 100 मी दौड़ को क्लेपर बजाकर कर किया, जिसमे जयसिंह शर्मा प्रथम, ओमप्रकाश यादव द्वितीय तथा मो यूसुफ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।...