किशनगंज, फरवरी 12 -- ठाकुरगंज। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी), सामुदायिक संगठनों और सीएमएम ने सम्मानजनक मानदेय के साथ नगर परिषद के अधीनस्थ कर्मचारी के रूप में समायोजित करने की मांग को लेकर विधायक गोपाल अग्रवाल और मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल को मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र सौंपने वालों में सामुदायिक संसाधन व्यक्ति रंजू कुमारी, काजल, खुशबू मंडल और पुतुल कुमारी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से नगर क्षेत्र में टीम वर्क के तहत सीआरपी, सीओएस और सीएमएम के रूप में कार्य कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंक लिंकेज और ऋण वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों का सर्वे, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए सत्यापन व पंजीकरण, जाति गणना कार्य, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.