नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-122 की नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए ने मंगलवार को विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। उन्हें सेक्टर से जुड़ी समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया। विधायक ने सेक्टर-122 के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधायक ने अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी के पूर्व में तीन बार अध्यक्ष रहते हुए बेहतर समन्वय स्थापित कर कराए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सेक्टर-122 में विकास की रफ़्तार और अधिक तेज़ होगी और निवासियों के भरोसे पर पूरी टीम खरी उतरेगी। वहीं एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, महासचिव शिवकुमार राणा और डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष ठाकुर एनपी सिंह ने शिवकुमार तिवारी पैनल को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...