बदायूं, मई 15 -- भाजपा विधायक हरीश शाक्य को शादी की सालगिरह पर बुधवार को नगर के कई सभासदों ने उनके बदायूं स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो की सराहना भी की। सभासद प्रखर माहेश्वरी ने बताया कि विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयास के चलते नगर बिल्सी में खैरी रोड पर रोडवेज बस स्डैंड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा। उन्होनें कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में विधायक निधि से सीसी सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। जिससे जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर सभासद अजीत गुर्जर, उमेश बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.