बलिया, अप्रैल 19 -- बांसडीह। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने शनिवार को मैरीटार गांव पहुंचकर बांसडीह विधायक केतकी सिंह को पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से रसड़ा की बंद चीनी मिल को चालू कराये जाने की मांग किया। विधायक ने अपने स्तर से प्रदेश सरकार में पहल कर चीनी मिल को चालू कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व पूर्व मंत्री राजधारी सिंह से भी चीनी मिल चालू कराने के लिए पहल करने की अपील किया। रसड़ा चीनी मिल वर्ष 2013 से ही बंद है। इस मिल के चालू हो जाने से जिले में विकास का नया आयाम स्थापित होगा। किसानों को भरपूर लाभ मिलने के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। चीनी मिल में ही एथेनाल का प्लांट स्थापित हो जाये तो चीनी मिल कभी भी घाटा में नहीं होगा। इस मौके पर गीता शरन सिंह, विनोद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.