हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को कसिया लेख से पोखराड़ धारी मोटर मार्ग पर सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक कैड़ा ने कहा कसिया लेख से पोखराड़ मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। ग्रामीणों को अपनी उपज मंडी ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि मोटर मार्ग के खराब होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। शासन से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण के कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर सोमवार को निर्माण कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.