हल्द्वानी, मई 20 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल इंटर कॉलेज से मटियाली, कालीरौ मंदिर तक मार्ग पर सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जानकारी देते हुए विधायक कैड़ा ने बताया कि ल्वेशाल इंटर कॉलेज से मटियाली, कालीरौ मंदिर तक मार्ग कच्चा था, जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे बने थे। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि समस्या को देखते हुए सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन से 3 करोड़ 24 लाख की स्वीकृति कर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मार्गों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.