संतकबीरनगर, दिसम्बर 6 -- संतकबीरनगर , निज संवाददाता। समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत एंलिमको कानपुर के सहयोग से शुक्रवार को जनपद के पारिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 225 दिव्यांग बच्चों को 278 उपकरणों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम बघौली में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे । उन्होंने उपकरणों के वितरण किए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके अभिभावक सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। जिससे दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ा जाना संभव हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या जनपद पर आ रही है जिसका समाधान शिक्षा विभाग द...