पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- पिथौरागढ़। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने थल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक चुफाल ने क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारी, आमजन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर व्यापारियों व आम लोगों ने विधायक के सम्मुख क्षेत्र की समस्या भी रखीं। विधायक ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। व्यापारी अनिल सिंह कार्की ने थल डाक घर में एक सप्ताह पूर्व आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी का स्थानांतरण होने से आधार कार्ड बनाने में हो रही समस्या से विधायक को अवगत कराया। जिसके बाद विधायक ने उप डाक घर में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उप डाक पाल अधिकारी ने बताया कि उनका एक कर्मचारी प्रशिक्षण में गया है। जिस कारण परेशानी हो रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, दिनेश चंद्र पाठक, अठखेत के प्रधान दीपक भैसोड़ा, दौली कौली के प्रधान दीवान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.