लखनऊ, फरवरी 20 -- सुशांत गोल्फ सिटी के रिशिता मैनहैटन अपार्टमेंट में एक फ़रवरी को गोंडा के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के भतीजे शुभम त्रिपाठी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता की तहरीर पर गुरुवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शुभम के दोस्त सौरभ पांडे और उसकी पत्नी अर्चना उर्फ ममता पांडे के खिलाफ लाखों रुपये हड़पने और धोखाधड़ी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बलरामपुर निवासी पिता राजेश कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाले सौरभ और उसकी पत्नी ने खुद को भरोसेमंद बताकर शुभम को प्रॉपर्टी कारोबार में निवेश के लिए फंसाया। बेटे ने पहले 18 लाख रुपये दिए, फिर आरोपियों के कहने पर 22 लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी दोनों लगातार पैसों की मांग करते रहे। जब शुभम ने अपने निवेश और मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.