लातेहार, फरवरी 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के खुरा पंचायत अंतर्गत बिचला बधार में विधायक रामचन्द्र सिंह के प्रयास से इस फरवरी महीने में बिजली जलेगी। विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि अनुसूचित जाति बहुल इस गांव के लोग लंबे समय से विद्युत सुविधा के लाभ से वंचित थे। विधायक रामचंद्र सिंह ने इसे गम्भीरता से लिया और उस गांव में विद्युतीकरण का कार्य आरम्भ कराया। बिचला बधार के सभी घरों में बिजली कनेक्शन करा दिया गया है। मीटर लगाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इस फरवरी में ही ग्रामीणों के घरों में बिजली जल जाएगी। ग्रामीणों के बिजली का सपना पूरा होने जा रहा है। लोगो मे विधायक के इस जनहित कार्य से खुशी देखी जा रही है। उन्होने बताया कि इस गांव मे बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.