बोकारो, अप्रैल 14 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के पहल पर जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी कुम्हारडीह गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। रविवार को विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा व विधायक के निजी सचिव विनोद महतो व ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद स्वीच देकर विद्युत प्रवाह चालू किया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए बेरमो विधायक तथा सहायक विधुत अभियंता के सकारात्म पहल से समस्या का समाधान हुआ। जिसको लेकर ग्रामीणो ने विधायक के प्रति अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया गिरेन्द्र मिश्रा, संतोष महतो, रामविलास प्रजापति, तिलेश्वर महतो, जगदीश महली, उमेश गंझू, राजेश सिंह, आयुष माथुर आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.