हरिद्वार, मई 29 -- रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक आदेश ने सीए धामी से मुलाकात कर लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिन का सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही पाल समाज को प्रदेश सरकार में दर्जाधारी के रूप में प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया। मुलाकात के बाद विधायक आदेश ने बताया कि लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पीएम मोदी ने भारत में इस अवसर पर बड़े भव्य व दिव्य स्तर पर कार्यक्रम किए जाने के निर्देश दिए हैं। 31 मई को कई स्थानों पर भव्य आयोजन होने जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.