रांची, फरवरी 22 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम प्रखंड के मुखिया का प्रतिनिधिमंडल रविवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में हर वर्ष ड्रेस और किताबें बदलने की शिकायत करते हुए कम से कम तीन वर्षों तक ड्रेस और किताबें नहीं बदलने की मांग रखी। साथ ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे मनमाने बिजली बिल पर रोक लगाने और अस्पतालों में सभी बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड से कराने का निर्देश देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मौके पर विधायक राजेश कच्छप, मुखिया अनिल लिंडा, कृष्णा पाहन, संदीप तिरकी, क्रिस्टो कुजूर, शैलेश मिश्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.