सिमडेगा, फरवरी 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर रविवार को प्रखंड के कंजोगा पटियाटोली में पेयजल विभाग के द्वारा दो नलकूपों की मरम्मत की गई है। जिससे ग्रामीणों में खुशी है। बताया गया कि कंजोगा पटियाटोली में पिछले तीन माह से दो नल कूप खराब पड़े थे। नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने सूचना विधायक को दी थी। सूचना के आलोक में विधायक ने विभागीय अधिकाारियों को तत्काल खराब नलकूप को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। विधायक के निर्देश के आलोक में विभागीय अधिकारियों ने त्वारित कार्रवाई करते हुए दो नलकूप को दुरुस्त करा दिया। इधर, नलकूप दुरुस्त होने पर ग्रामीणों ने विधायक सहित विभागीय अधिकारियों के प्रति अभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.