बलिया, दिसम्बर 3 -- रसड़ा। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के नगपुरा गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में घायल रामजी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज तथा सीएसआईएल के डायरेक्टर रमेश सिंह बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां दिव्यावती को विधायक की ओर से पांच लाख रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद की। इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने एसपी से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया। इस मौके पर महात्मा सिंह, चंदन सिंह, अंकित सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.