चतरा, अगस्त 20 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास मंगलवार को भाजपा के प्रखंड मंत्री सह पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी के ससुर के श्राद्ध कार्य में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रूबी देवी के ससुर भुनेश्वर दांगी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्रखण्ड मंत्री रूबी देवी पति अजय दांगी व अन्य परिजनों से मिलकर उसे सांत्वना दी। इस मौके पर विधायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा, विजय दांगी, इंद्रदेव सिंह, रामाधार राम, शुबोद दांगी, नेमधारी यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.