छपरा, जनवरी 29 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत बाजिदभोरहां व तालपुरैना गांवों के ग्रामीणों के बीच माता सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पन्न विवाद को स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय की पहल पर शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। गुरुवार को विधायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और आपसी सहमति से समझौते पर सहमत हो गए। बताया जाता है कि बीते 26 और 27 जनवरी को मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों गांवों के कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा मुकदमे दर्ज कराए गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। स्थिति को देखते हुए मिर्जापुर में पुलिस कैंप कर रही थी। तनाव की सूचना मिलने पर विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने स्वयं मामले म...