रामगढ़, फरवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा रेलवे फाटक के समीप पुल निर्माण के कारण बनाए गए डॉयवर्सन पर सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद हालात बिगड़ गए थे, लेकिन मंगलवार को विधायक रोशनलाल चौधरी की पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉयवर्सन को दुरुस्त कर दिया गया। मरम्मत के बाद अब आवागमन सुगम हो गया है और लोगों को फिसलन से राहत मिली है। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक डॉयवर्सन कीचड़ में तब्दील रहा। सड़क गीली और असमतल होने के कारण दर्जनों बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। हालात ऐसे थे कि कई लोगों को अपनी बाइक धकेलकर डॉयवर्सन पार करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण मार्ग अत्यंत जोखिम भरा हो गया था और लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक रोशनलाल चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.