मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के रक्सा गांव में मंगलवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की जीत के उपलक्ष्य में 24 घंटे का रामधुन अष्ट्याम किया गया। इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि दाखिल-खारिज समेत किसी भी सरकारी योजना में यदि कोई व्यक्ति घूस की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। इस पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जंगली सुअर के बढ़ते आतंक का मुद्दा उठाया। जंगली सुअर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विधायक ने कहा कि आगामी सप्ताह वे इस समस्या के समाधान पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रौतिनिया स्थित कचड़ा डंपिंग प्वाइंट से हो रही परेशानी का भी मामला उठाया गया। विधायक ने बताया कि इसी सप्ताह से वहां नियमित छिड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.