पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर। पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता 12 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार मनाएंगे। विधायक ने बताया कि समारोह का आयोजन नीलांबर-पीतांबरपुर के मौर्य फार्महाउस में तैयारी शुरू कर दी गई है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत के कार्यकर्ताओं के अलावा पलामू जिले के अन्य क्षेत्र के भी गणमान्य कार्यकर्ता, नेताओं के साथ त्योहार मनाया जाएगा। होली रंगों का ही त्योहार नहीं है वरन साल भर के लिए सभी गिले-शिकवे भूलकर आंनद मनाते और अगले साल में नई ऊर्जा के साथ काम पर लगने का संकल्प लेने का त्योहार भी है। समारोह दिन के 11 बजे से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.