गुड़गांव, जनवरी 16 -- सोहना, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक तेजपाल तंवर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक फिर से दावा किया है। विधायक ने अतिक्रमण करने वालों को सबक सिखाने की बात कही है। नगर परिषद प्रशासन के शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे हर बार फेल हो रहे है। करीब डेढ़ साल पहले विधायक तेजपाल तंवर ने शहर वासियों के साथ हरियाणा टूरिज्म कॉम्पलेक्स पर बैठक करते हुए परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। लेकिन विधायक के दावे के बाद जिला नोडल अधिकारी आरएस भाट ने भी दो बार शहर में आकर दुकानदारों को सबक सिखाने का काम किया था। लेकिन फिर शहर की सड़कों से लेकर चौक-चौराहे और आम रास्ते अतिक्रमण से घिर गए है। गुरुवार को शहर में बिजली निगम के कार्यक्रम में पहुंचे सोहना-तावडू विधायक से जब स्थानीय पत्रकार ने शहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.