लखनऊ, मार्च 24 -- बीकेटी स्थित अरशद टायर शोरूम पर एसयूवी से आए दो टप्पेबाजों ने 27 हजार रुपए कीमत के दो टायर खरीदे। टप्पेबाजों ने खुद को विधायक का बेटा टायर गाड़ी में रखवा लिया। रुपए मांगने पर विधायक से लेने की बात कहकर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर बीकेटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। बीकेटी निवासी अरशद का बैंक ऑफ इंडिया के पास अरशद टायर सर्विस के नाम से शोरूम है। अरशद के मुताबिक 18 मार्च को वह शोरूम पर थे। इस बीच भाजपा का झंडा लगाए एसयूवी से दो युवक शोरूम पर आए। बातचीत में दोनों ने खुद को विधायक का बेटा बता टायर दिखाने के लिए कहा। आरोपितों ने 27 हजार रुपए के दो टायर लिए। उन्होंने राहुल नाम से बिल बनवाकर टायर एसयूवी में रखवा लिए। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करने का नाटक किया। रुपए न हाने की बात पर आरोपित विधायक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.