पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- बिलसंडा। गन्ना सेंटरों पर किसानों से बसूली की शिकायतों पर मंगलवार को विधायक विवेक वर्मा ने बमरोली और तिल्छी सेंटरों पर छापा मार दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। सेंटरों पर प्रति ट्राली के एवज में सौ रुपये लेने के आरोप किसानों ने लगाए हैं। विधायक ने जिला गन्ना अधिकारी को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाहजहांपुर में बंडा की मकसूदापुर में स्थित बजाज ग्रुप की चीनी मिल क्षेत्रीय किसानों का गन्ना खरीद करती है। किसानों की सहूलियत के लिए कई जगह गन्ना सेंटर लगाए गए हैं। लेकिन इन सेंटरों पर सुविधा की जगह किसानों के शोषण के आरोप हैं। मंगलवार को विधायक विवेक वर्मा ने सहकारी गन्ना समिति बीसलपुर के चेयरमैन राजेश सिंह, एससीडीआई पंकज शाह के साथ कई गन्ना सेंटरों पर औचक छापा मारा। मकसूदापुर मिल के बमरोली, तिल्छी और कनपरा ग...