लखनऊ, फरवरी 9 -- नगर आयुक्त ने दोबारा पैमाइश के आदेश दिए, कब्जा मिलने पर हटाने का आश्वासन सरकारी ज़मीन पर बारात घर बनाने वाले विधायक के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सरकारी ज़मीन पर विधायक के कथित कब्जे का मामला उजागर करने वाली समाजवादी पार्टी की पार्षद ममता रावत अब खुद नगर निगम के निशाने पर हैं। गंगोत्री विहार इलाके में चकरोड की सरकारी ज़मीन पर कब्जे की शिकायत करने पर न तो आरोपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और न ही ज़मीन खाली कराई गई, उल्टे नगर निगम के लेखपाल सुभाष कौशल ने शिकायतकर्ता पार्षद के खिलाफ ही थाने में तहरीर दे दी। इस मामले ने निगम प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि नगर आयुक्त ने कथित कब्जे वाली जमीन की दोबारा पैमाइश के आदेश दिए हैं। शिकायत सही निकली, फिर भी खाली नहीं हो पायी जमीन भरवार...