हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर । सं.सू. सोमवार को हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह की ओर से एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हाजीपुर विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में होली के गीतों, फगुआ संगीत पर भाजपा कार्यकर्ता घंटों थिरकते रहे। उन्होंने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर एनडीए की महिला कार्यकर्ता भी काफ़ी उत्साहित नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कई तरह के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। पूरे विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले के सभी क्षेत्रों से एनडीए के कार्यकर्ता होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के अलावा, हाजीपुर के उप प्रमुख नंद किशोर सिंह, मनीष कुमार उर्फ मुन्ना, अरविंद पासवान, डॉ रवि प्रकाश, डॉक्टर प्रभात कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.