रुद्रपुर, मार्च 28 -- खटीमा। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने शुक्रवार को एनएच के अधिकारियों को बुलाकर खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसमें खटीमा मंडी समिति के सामने से मझोला तक जिन जगहों पर कार्य नहीं हुआ है, उसका जल्द कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 32 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसका कार्य मई माह तक प्रारंभ हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.