रुद्रपुर, मार्च 3 -- खटीमा। खटीमा-मझोला मार्ग पर पैचवर्क का विधायक भुवन कापड़ी ने निरीक्षण किया। कापड़ी ने अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए। खटीमा-मझोला मार्ग हाईवे घोषित होने के बाद सड़क निर्माण का टेंडर एनएचएआई ने किया है। निर्माण में जमीन ट्रांसफर से लेकर कई विभागों की एनओसी लेने में समय लग सकता है। सड़क की हालत को देखते हुए निर्माण से पहले पैचवर्क का टेंडर हुआ था जिसका कार्य चल रहा है। यहां कांग्रेस पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, नासिर खान, राजू सोनकर, अराफात, अंकित सिंह, मान सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.