रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने युवक की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। विधायक ने शुक्रवार रात खटीमा में हुए जघन्य हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। साथ ही सरकार से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने खटीमावासियों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की। इधर, भाजपा के कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। भाजपाइयों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.