रुडकी, फरवरी 17 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार ने टोडा आर्मी गेट से खटका बाईपास मार्ग का निर्माण कराया है। इससे कई गांवों के लोगों को राहत मिली है। विधायक उमेश कुमार के प्रयास से राज्य योजना के तहत मार्ग निर्माण कराया गया है। यह मार्ग पिछले दो दशकों से बेहद जर्जर स्थिति में था। सड़क खराब होने के कारण स्थानीय किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व विधायक उमेश कुमार से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। विधायक का कहना है कि उन्होंने राज्य योजना में इस सड़क का प्रस्ताव रखा और छह महीने में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.