गढ़वा, सितम्बर 7 -- भवनाथपुर। शनिवार को स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में झामुमो प्रखंड कमिटी की ओर से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा का 59 वां जन्मदिन मनाया गया। उक्त अवसर पर झामुमो नेताओं ने विधायक के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, दीपक वर्मा, विनोद सिंह,ब्रजेश सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, लल्लू राम, सुरेंद्र सिन्हा, शैलेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...