लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता विधानसभा में विधायकों को वेतन महंगाई इंडेक्स के हिसाब से बढ़ा कर देने के लिए पूर्व में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बने कमेटी में विपक्षी सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जानकारी दी। कांग्रेस सदस्य आराधना मिश्रा मोना ने विधायकों का वेतन बढ़ाने की मांग की। इसके पक्ष में जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने वर्ष 2013 में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा इस संबंध में दिए गए आश्वासन का भी जिक्र किया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व शिवपाल के साथ अन्य सपा सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.