अयोध्या, अक्टूबर 6 -- अयोध्या संवाददाता। दीपावली के पूर्व प्रदेश सरकार ने विधान मंडल के सदस्यों को उपहार दिया है। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में विधान मंडल के सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ढाई-ढाई करोड़ रूपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। इससे विधायक निधि के कार्यों के लिए बजट उपलब्ध होगा। विधान मंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वर्तमान में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पांच-पांच करोड़ रूपये की निधि आवंटित की जाती है। इस निधि से विधायक और विधान परिषद सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों का प्रस्ताव करते हैं और विकास विभाग की ओर से इनका मानकों पर परीक्षण किया जाता है। मानकों पर परीक्षण के बाद संबंधित विभाग को निर्माण अथवा स्थापना की अनुमति प्रदान की जाती है। संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.