मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मोतीपुर। कल्याणपुर हरौना में शनिवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद के आवास पर बरुराज विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह और मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया। बरुराज विधायक ने कहा कि चुनाव से पूर्व जो वादे किए गए थे, उसे पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर त्रिभुवन प्रसाद, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सहनी, रामेश्वर पंडित, सुरेश प्रसाद, कविंद्र कुशवाहा, संजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...