बिजनौर, दिसम्बर 3 -- नूरपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो के समापन पर एमएलसी अशोक कटारिया व ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने पुरष्कार वितरण किया। बुद्धवार को रूट्स स्कूल के मैदान में खेलो के समापन पर बालिका एव बालक वर्ग के खिलाड़ियों पूर्व मंत्री एव एमएलसी अशोक कटारिया, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान तथा बीडीओ दिनेशपाल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कृत किये। पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने अपने सम्बोधन बच्चों से पढ़ाई के साथ ही स्वस्थ शरीर एव स्वस्थ मन के लिए नियमित खेल अभ्यास को कहा।कमलजीत सिंह नूर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के एम डी दिनेश त्यागी भी रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलजीत पूर ने किया। क्षेत्र के कई युवक व महिला मंगलदल अध्...