अररिया, फरवरी 22 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र के बेलसरा पंचायत में पुलिस चौकी की मांग हर स्तर पर की जा चुकी है। ग्रामीणों के अलावा समय समय पर जनप्रतिनिधियों ने मांग कर चुके हंै। लेकिन इस सुदूर इलाके में अबतक पुलिस चौकी नहीं होने से जहां अपराधियों का पौ बारह है वहीं ग्रामीण खौफजदा हैं। रानीगंज थाना से करीब 12 से 13 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित बेलसरा पंचायत अपराधियों की सबसे सुरक्षित शरणस्थली बना हुआ है। कुख्यात अपराधी यहां की भौगोलिक स्थिति का खूब फायदा उठाते है। जबकि पुलिस के लिए यहां की भौगोलिक स्थिति की सबसे बड़ी बाधा है। रानीगंज के बेलसरा पंचायत में साल 2015 के जुलाई महीने में भरगामा के तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की गोली मारकर हत्या हो चुकी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव शुरू है ही अपराधियों की शरणस्थली र...