चम्पावत, नवम्बर 5 -- चम्पावत, संवाददाता। भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नीति घर-घर पहुंचाने को कहा। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का चम्पावत जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं से तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्ज़ा मंत्री श्याम पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, नगर मंडल अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.